महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गयी जानकारी

प्रखंड के रजाकपुर पंचायत में कृष्णा जीविका महिला ग्राम संगठन बेगमपुर तथा मौसम जीविका महिला ग्राम संगठन रजाकपुर में महिला संवाद कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया.

By MANISH KUMAR | May 14, 2025 10:08 PM
an image

नावकोठी. प्रखंड के रजाकपुर पंचायत में कृष्णा जीविका महिला ग्राम संगठन बेगमपुर तथा मौसम जीविका महिला ग्राम संगठन रजाकपुर में महिला संवाद कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया.बीपीएम मनोरंजन कुमार ने संवाद के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य की नींव यह संवाद रखेगा.मुख्यमंत्री के संदेशों की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी.राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं जिससे महिलाओं के जीवन में आए बदलाव उसकी जानकारी भी दी गयी. महिला संवाद में जीविका से जुड़ी वैसी महिलाएं जो लाभ ले चुकी हैं के अनुभवों को साझा किया गया.मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुश्री निधि प्रिया, क्षेत्रीय समन्वयक रुपम कुमारी, सामुदायिक समन्वयक रोहित कुमार, विकास कुमार, बरखा कुमारी, दुलारचंद राम, जीविका मित्र नंदनी देवी, बबली कुमारी, रणधीर कुमार, पूनम कुमारी, बुक कीपर वीणा देवी आदि मौजूद थी.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बेगूसराय न्यूज़ (Begusarai News), बेगूसराय हिंदी समाचार (Begusarai News in Hindi),ताज़ा बेगूसराय समाचार (Latest Begusarai Samachar),बेगूसराय पॉलिटिक्स न्यूज़ (Begusarai Politics News),बेगूसराय एजुकेशन न्यूज़ (Begusarai Education News),बेगूसराय मौसम न्यूज़ (Begusarai Weather News)और बेगूसराय क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version