चौपाल में किसानों को सिखायी गयी वैज्ञानिक कृषि पद्धति

खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में शुक्रवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया.

By MANISH KUMAR | June 6, 2025 9:42 PM
an image

खोदावंदपुर. खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में शुक्रवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया. आगत अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस मौके पर बरियारपुर पश्चिमी, बरियारपुर पूर्वी एवं खोदावन्दपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में आयोजित किसान चौपाल में कृषकों को वैज्ञानिक कृषि प्रद्धति के गुर सिखाए गये. जिसमें डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से आये वैज्ञानिक डॉ के प्रसाद, डॉ आशीष नारायण, इ. सुदर्शन प्रसाद, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण रीमा कुमारी, सहायक निर्देशक कृषि यंत्रीकरण न्यूटन, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार, प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमन कुमार सुरेंद्र, कृषि समन्वयक रंजय कुमार, मनोरंजन कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रजनी रानी, सहायक तकनीकी प्रबंधक मणिमेशानंद, किसान सलाहकार, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में कृषक मौजूद थे, जहां उन्हें विभिन्न तरह के कृषि योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ वैज्ञानिक विधि से उन्नत खेती, उन्नत तकनीक विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा किसानों के समस्याओं का समाधान भी वैज्ञानिकों द्वारा किया गया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बेगूसराय न्यूज़ (Begusarai News), बेगूसराय हिंदी समाचार (Begusarai News in Hindi),ताज़ा बेगूसराय समाचार (Latest Begusarai Samachar),बेगूसराय पॉलिटिक्स न्यूज़ (Begusarai Politics News),बेगूसराय एजुकेशन न्यूज़ (Begusarai Education News),बेगूसराय मौसम न्यूज़ (Begusarai Weather News)और बेगूसराय क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version