थावे में भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक

थावे. स्थानीय प्रखंड के मुखीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में की गयी.

By SHARWAN KUMAR | May 30, 2025 7:11 PM
an image

थावे. स्थानीय प्रखंड के मुखीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में की गयी. इस दौरान प्रखंड के सभी पंचायत के बूथ अध्यक्ष शामिल हुए. आयोजित कार्यसमिति में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बैठक में बूथ स्तर पर बूथ सशक्तीकरण एवं मजबूत करने पर जोर दिया गया. ज्यादा से ज्यादा संख्या में आम जनता से संपर्क कर भाजपा पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूत करने पर चर्चा की गयी. मौके पर अमन शर्मा, अमित सिंह, वीरेश सिंह, मंजीत सिंह, बिरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, चिंटू सिंह, धर्मनाथ प्रसाद, मनोज चौरसिया, मनन,सिंह, युगुल किशोर प्रसाद, बादशाह सिंह, जय प्रकाश सिंह सहित बूथ अध्यक्ष शामिल रहे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गोपालगंज न्यूज़ (Gopalganj News) , गोपालगंज हिंदी समाचार (Gopalganj News in Hindi), ताज़ा गोपालगंज समाचार (Latest Gopalganj Samachar), गोपालगंज पॉलिटिक्स न्यूज़ (Gopalganj Politics News), गोपालगंज एजुकेशन न्यूज़ (Gopalganj Education News), गोपालगंज मौसम न्यूज़ (Gopalganj Weather News) और गोपालगंज क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version