चकाई. राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बूथ सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है. इसी के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी, जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह चकाई से विधानसभा संयोजक अरविंद कुमार, रंजीत सिंह एक दिवसीय दौरे पर चकाई मंडल के बूथ संख्या 198 पर पहुंचे. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी में सुधार हेतु विस्तार से जानकारी दी. मौके पर मेरा नाम बूथ, सबसे मजबूत का नारा दिया गया. इसके साथ ही भाजपा जिला मंत्री शालिग्राम पांडेय के आवास पर नेताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गयी. वहीं जिलामंत्री शालिग्राम पांडेय द्वारा तीनों नेताओं दुर्गा केशरी, बृजनंदन सिंह एवं अरविंद कुमार को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. मौके पर जिला प्रवक्ता धर्मवीर आनंद, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष संजोग केशरी, सुमन केशरी, लीलो साह, पवन वर्णवाल, पवन केशरी, संजय मोदी, अमरनाथ तिवारी, सभी ने मिलकर नये जिलाध्यक्ष का स्वागत किया.
संबंधित खबर
और खबरें