महिलाओं ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में शनिवार को महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन किया.

By PANKAJ KUMAR SINGH | July 26, 2025 9:07 PM
an image

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में शनिवार को महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन किया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण अभियान भी चलाया गया. इस अभियान के तहत महिलाओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर समाज को हरियाली का संदेश दिया. महिलाओं ने लोगों से अपील की कि सभी लोग अपने जीवन में पौधों को संजोने और बचाने का संकल्प लें. मौके पर प्रखंड समन्वयक पम्मी कुमारी, पुष्पा देवी, लकी देवी, मीनाक्षी, प्रीति कुमारी, मुनमुन देवी, सोनिका कुमारी, सिमरन कुमारी, अनिता देवी, रेखा कुमारी, अलका देवी और मंजू कुमारी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं.

संबंधित खबर और खबरें

यहां जमुई न्यूज़ (Jamui News) , जमुई हिंदी समाचार (Jamui News in Hindi), ताज़ा जमुई समाचार (Latest Jamui Samachar), जमुई पॉलिटिक्स न्यूज़ (Jamui Politics News), जमुई एजुकेशन न्यूज़ (Jamui Education News), जमुई मौसम न्यूज़ (Jamui Weather News) और जमुई क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version