केमिस्ट्री के 11 सहायक प्राध्यापकों का कॉलेजों में हुआ पदस्थापन
मुंगेर विश्वविद्यालय ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से मिले केमिस्ट्री के 11 सहायक प्राध्यापकों का पदस्थापन विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में कर दिया गया है.
By RANA GAURI SHAN | July 12, 2025 6:34 PM
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से मिले केमिस्ट्री के 11 सहायक प्राध्यापकों का पदस्थापन विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में कर दिया गया है, जिसके लिए विश्वविद्यालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है.
गृह विज्ञान विषय के दो सहायक प्राध्यापकों का हुआ पदस्थापन
मुंगेर. एमयू ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की अनुशंसा पर नियुक्त गृह विज्ञान के दो सहायक प्राध्यापकों का पदस्थापन कॉलेज में कर दिया है, जिसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. कुलसचिव प्रो घनश्याम राय ने बताया कि इसमें डॉ मनोज कुमार को बीआरएम कॉलेज मुंगेर एवं डॉ सविता कुमारी को महिला कॉलेज खगड़िया में पदस्थापित किया गया है. साथ ही दोनों सहायक प्राध्यापकों को जल्द से जल्द अपने-अपने कॉलेजों में योगदान देने का निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .