समूह की जमा राशि से जमीन खरीदने का आरोप

जनता दरबार में महिलाओं ने पूर्व प्रमुख की पत्नी पर लगाया आरोप

By ANAND KUMAR | June 28, 2025 11:05 PM
an image

संग्रामपुर. संग्रामपुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि संबंधी विवादों के निष्पादन के लिए लगाये जनता दरबार में अफरा-तफरी का माहौल रहा. सीओ निशीथ नंदन और थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा की उपस्थिति में ददरीजाला पंचायत के भिखाडीह गांव की महिलाओं के एक समूह ने पूर्व प्रमुख भुनेश्वर मांझी और उनकी पत्नी पर समूह की राशि से खरीदी गयी जमीन अपने नाम रजिस्ट्री करने का आरोप लगाया और राशि दिलाने की मांग की.

जनता दरबार में पांच मामले की सुनवाई, एक का निष्पादन

असरगंज. असरगंज थाना परिसर में भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर शनिवार को अंचल अधिकारी उमेश शर्मा एवं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय की उपस्थिति में जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में पांच मामलों की सुनवाई की गयी. इसमें एक मामले का निष्पादन किया गया. इस दौरान बैजलपुर निवासी कमल देवी व उदय सिंह के रास्ता विवाद में द्वितीय पक्ष ने मवेशी का नाद हटाने पर सहमति दी और मामले का निष्पादन किया गया. वहीं भतेरी के इदरीश नदाफ एवं रुस्तम, ममई गांव के करुणा देवी पति गणेश मंडल, जगत सिंह, शशि सिंह के आपसी विवाद एवं चौरगांव के शंकर राम ने बताया कि मेरी जमीन को जोत आबाद करने में ओम यादव द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाता है. इन दोनों मामले में द्वितीय पक्ष को नोटिस जारी कर अगले शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. मौके पर राजस्व अधिकारी फैसल खान, राजस्व कर्मचारी अभय कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version