स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर डिप्टी सीएम ने जताया शोक

स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले 95 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी शशि प्रसाद सिंह का निधन सोमवार की देर रात उनके पैतृक आवास तारापुर प्रखंड के बिहमा गांव में हो गया

By ANAND KUMAR | June 24, 2025 10:51 PM
an image

तारापुर.

स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले 95 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी शशि प्रसाद सिंह का निधन सोमवार की देर रात उनके पैतृक आवास तारापुर प्रखंड के बिहमा गांव में हो गया. वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त की और कहा कि उनके देहावसान की सूचना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने व्यक्तिगत संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है. वह हमेशा मार्गदर्शक की भूमिका निभाई. वहीं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, ई. रोहित चौधरी, मिथिलेश कुमार सिंह, मंटू यादव, साजन कुमार सिंह, अश्वनी राज और पिंकू मेहता, हरेकृष्ण वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दुख जताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. एसडीओ राकेश रंजन कुमार, एसडीपीओ सिंधुशेखर सिंह, थानाध्यक्ष राजकुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा लपेटकर पुष्पमाला अर्पित किया और ससम्मान श्रद्धाजंलि दी. इसके उपरांत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर सीओ संतोष कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार सहित समाजसेवी मौजूद थे.
संबंधित खबर और खबरें

यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version