नव नियुक्ति राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचलों में काम-काज ठप

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ जिले के नौ अंचलों में तैनात सभी नव नियुक्ति राजस्व कर्मचारी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में सात मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.

By BIRENDRA KUMAR SING | May 24, 2025 7:57 PM
an image

जिले के नौ अंचलों में 34 में से 30 नव नियुक्ति राजस्व कर्मचारी हैं हड़ताल पर, लोगों की बढ़ी परेशानी

मुंगेर जिले में 9 अंचल हैं, जहां कुल 34 राजस्व कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन चार पुराने राजस्व कर्मचारियों को छोड़ कर 30 नव नियुक्ति राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गये है. जिसके कारण अंचल कार्यालय में राजस्व से संबंधित सभी कार्य पूर्णतः ठप हो गया है. राजस्व कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से अंचलों में जहां दाखिला खारिज, परिमार्जन, भू-लगान, आधार सिंडिग, भू-मापी का काम नहीं हो रहा है. वहीं अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अंचल से संबंधित रिपोर्ट समेत अन्य कई कार्य ठप है. खासकर छात्र- छात्राओं को जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र बनाने को लेकर काफी परेशानी हो रही है.

क्या है राजस्व कर्मचारियों की मांग

राजस्व कर्मचारी 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिसमें नव नियुक्ति राजस्व कर्मचारियों को गृह जिला में पदस्थापना करने, सभी राजस्व कर्मचारी को कार्य एवं योग्यता के आधार पर वेतन सुधार करते हुए वेतन 1900 के स्थान पर 2800 करने, राजस्व कर्मचारियों को अतिरिक्त पंचायतों का प्रभार हटाते हुए अन्य किसी कार्य में नहीं लगाने की मांग शामिल है. जबकि सभी पंचायत के लिए राजस्व कर्मचारियों के रिक्त पदों का यथा शीघ्र भरने, राजस्व कर्मचारी को सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी सुनिश्चित करने, राजस्व कर्मचारियों को बायोमैट्रिक प्रणाली से उपस्थिति बनाने से मुक्त करने की मांग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version