चार वयोवृद्ध चिकित्सकों को किया सम्मानित

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुंगेर शाखा ने अनोखी पहल करते हुए चार वयोवृद्ध चिकित्सकों को सम्मानित किया.

By AMIT JHA | July 2, 2025 8:27 PM
an image

मुंगेर. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुंगेर शाखा ने अनोखी पहल करते हुए चार वयोवृद्ध चिकित्सकों को सम्मानित किया. रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि डॉक्टर जिसे धरती पर दूसरा भगवान कहा जाता है. इस भाव के साथ सेवा और अपने पेशा का आपस मे सामंजस करते हुए वे कब वयोवृद्ध एवं एकाकी हो जाते हैं, उन्हें खुद पता नहीं चलता. इस भावना को समझते हुए मुंगेर रेडक्रॉस टीम ने मुंगेर के वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ किशोरी राय, डॉ अनिरुद्ध प्रसाद, डॉ रघुनाथ भगत तथा डॉ डीके सिन्हा को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया और उन्हें एहसास कराया कि उनका शहर उन्हें आज भी अपने यादों में रखा है. मौके पर चेयरमैन डॉ सुधीर कुमार, सचिव देव प्रकाश, हेमंत सिंह, शुभांकर झा, डॉ पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version