एमयू के 11 कॉलेजों में हुई स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 11 कॉलेजों के लिए स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति कर दी है, जो इस साल ही एमयू को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से मिले है.

By AMIT JHA | July 12, 2025 6:29 PM
an image

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 11 कॉलेजों के लिए स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति कर दी है, जो इस साल ही एमयू को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से मिले है. इसके लिए शनिवार को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में कुलपति प्रो संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्राचार्य सेलेक्शन कमेटी के लिए कुलाधिपति द्वारा नामित सदस्य तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के रूरल इकोनॉमिक्स के पीजी विभागाध्यक्ष प्रो सुदामा यादव, विधायक प्रणव कुमार, मुंगेर नगर निगम महापौर कुमकुम देवी तथा कुलसचिव प्रो घनश्याम राय मौजूद थे. इसके अतिरिक्त प्राचार्य पद के लिए चयनित सभी 11 उम्मीदवार भी थे. बैठक में एमयू के 11 कॉलेजों के लिए सभी चयनित 11 स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति कमेटी द्वारा कर दी गयी. वहीं सभी प्राचार्यों को जल्द से जल्द अपने-अपने संबंधित कॉलेज में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

इन कॉलेजों को मिले स्थायी प्राचार्य

कॉलेज प्राचार्य

डीएसएम कॉलेज, झाझा डॉ निरंजन यादव

आरएस कॉलेज, तारापुर प्रो नागेंद्र कुमार

बीएनएम कॉलेज, बड़हिया प्रो पूनम कुमारी

कोशी कॉलेज, खगड़िया डॉ चंद्रलोक भारती

आरडी एंड डीजे कॉलेज प्रो विजेंद्र कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version