नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण होगी प्राथमिकता : शिवाक्षी दीक्षित

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने शनिवार को मुंगेर नगर निगम के नये नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण किया.

By BIRENDRA KUMAR SING | May 24, 2025 8:06 PM
an image

आइएएस शिवाक्षी ने मुंगेर नगर निगम के नये नगर आयुक्त के रूप में पदभार संभाला

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता होगी. शहर में नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं को बेहतर बनाने और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. नगरवासियों की जो भी समस्या होगी उसका समाधान करने पर विशेष फोकस किया जायेगा. उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जायेगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शहरी जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की जायेगी और जो भी समस्या होगी उसे दूर कर शहरवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करना सुनिश्चित किया जायेगा. मौके पर मेयर कुमकुम देवी, डिप्टी मेयर खालिद हुसैन, उप नगर आयुक्त हेमंत कुमार सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version