महिलाओं ने अपनी उपलब्धि व अनुभव को दर्शाया, क्षेत्र के विकास में रखी आकांक्षा

नारी सशक्तिकरण की दिशा में जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाएं संवाद कार्यक्रम में अपनी उपलब्धि को दर्शा रही है और अपनी अनुभव को साझा कर रही है.

By ANAND KUMAR | May 5, 2025 7:46 PM
feature

बरियारपुर/असरगंज. नारी सशक्तिकरण की दिशा में जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाएं संवाद कार्यक्रम में अपनी उपलब्धि को दर्शा रही है और अपनी अनुभव को साझा कर रही है. सोमवार को बरियारपुर एवं असरगंज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी-अपनी जीविका से जुड़ी बातों को रखी और क्षेत्र के विकास में किये जाने वाले बेहतर पहल को बताया.

बरियारपुर :

असरगंज :

प्रखंड के अमैया पंचायत के सामुदायिक भवन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में वैभव जीविका महिला ग्राम संगठन की कैडर महिलाएं शामिल हुई. जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री का संदेश पत्र पढ़ कर सुनाया गया और वाहन में लगे एलईडी के माध्यम से सरकार द्वारा नारी उत्थान की दिशा में चलाये जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में दिखाया गया. इसके बाद इंद्रा देवी एवं सिंधु देवी ने सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत लाभ मिलने, रंजू एवं सुलेखा देवी को शौचालय, आरती को साइकिल, खुशबू आंगनवाड़ी में सहायिका, अनीता कुमारी का आंगनबाड़ी में चयन, लवी एवं फूल कुमारी को आवास मिलने पर खुशी जाहिर की. इसके बाद अमैया की उर्मिला देवी ने खेल मैदान, ममता ने वार्ड 6 में सामुदायिक शौचालय, निभा देवी ने बजरंगबली मंदिर के समीप जलजमाव की समस्या को दूर करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version