Samastipur News:घुरण शिवाजीनगर के राजद प्रखंड अध्यक्ष हुए मनोनीत

कार्यकर्ताओं के बीच सर्वसम्मति से देवनपुर गांव निवासी करियन पैक्स अध्यक्ष घुरण यादव को पुनः एक बार फिर राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

By Ankur kumar | June 2, 2025 6:52 PM
an image

Samastipur News:शिवाजीनगर : प्रखंड के देवनपुर चौक स्थित राजद प्रखंड अध्यक्ष पद मनोनयन को लेकर बैठक हुई. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी भिखारी लाल सिंह एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी मधुरेश कुमार सिन्हा की देखरेख में कार्यकर्ताओं के बीच सर्वसम्मति से देवनपुर गांव निवासी करियन पैक्स अध्यक्ष घुरण यादव को पुनः एक बार फिर राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष घूरन यादव को फूल माला पहनाकर बधाई दिया. मौके पर शत्रुघ्न प्रसाद यादव, विद्यासागर सिंह, राजीव कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, बुधन पासवान, महेश प्रसाद यादव, अवधेश कुमार झा, वीरेंद्र कुमार महतो, सीताराम राय, विनोद मंडल, गीता यादव, शिवनाथ यादव थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां समस्तीपुर न्यूज़ (Samastipur News), समस्तीपुर हिंदी समाचार (Samastipur News in Hindi),ताज़ा समस्तीपुर समाचार (Latest Samastipur Samachar),समस्तीपुर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Samastipur Politics News),समस्तीपुर एजुकेशन न्यूज़ (Samastipur Education News),समस्तीपुर मौसम न्यूज़ (Samastipur Weather News)और समस्तीपुर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version