Samastipur News:बिहार में समृद्ध कृषि व किसानों की जरूरत : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पिपराकोठी के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्या जाना. उन्नत कृषि की दिशा में सरकार की दृष्टि साझा की.

By Ankur kumar | June 3, 2025 6:56 PM
an image

Samastipur News: पूसा : विकसित कृषि संकल्प अभियान को लेकर देशभर में उत्साह लगातार बढ़ रहा है. इस महत्वाकांक्षी कृषि पहल के पांचवें दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पिपराकोठी के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्या जाना. उन्नत कृषि की दिशा में सरकार की दृष्टि साझा की. उन्होंने कहा कि ””””विकसित भारत”””” के निर्माण के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता एवं राष्ट्रीय विकास का रास्ता कृषि समृद्धि और किसानों के कल्याण से होकर गुजरता है. केंद्रीय मंत्री ने अभियान का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि यह वैज्ञानिकों और किसानों को जोड़ने का अभियान है. अपनी यात्रा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि बिहार में कृषि विकास की अपार संभावनाएं हैं. यह सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं कि क्षेत्र के किसान वैज्ञानिक नवाचारों, सरकारी योजनाओं और संस्थागत सहयोग से लाभान्वित हों. विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एवं किसानों को कृषि से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा का कृषि ज्ञान वाहन भी किसानों के बीच उपस्थित रहा. यह वाहन सूचना और संचार प्रौद्योगिकी उपयोग करके किसानों को कृषि संबंधित ज्ञान और जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न जिलों के गांव में दौरा कर रहा है. महत्वपूर्ण कृषि ज्ञान और सूचना को सीधे कृषक समुदाय तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां समस्तीपुर न्यूज़ (Samastipur News), समस्तीपुर हिंदी समाचार (Samastipur News in Hindi),ताज़ा समस्तीपुर समाचार (Latest Samastipur Samachar),समस्तीपुर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Samastipur Politics News),समस्तीपुर एजुकेशन न्यूज़ (Samastipur Education News),समस्तीपुर मौसम न्यूज़ (Samastipur Weather News)और समस्तीपुर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version