Delhi Election 2025: दिल्ली की ये 17 सीटें बनाएगी सरकार, क्या है इसका गणित समझें
Delhi Election 2025: दिल्ली में 17 सीटें ऐसी है जहां जीत और हार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. आइए जानते है इसका कारण
By Ayush Raj Dwivedi | January 30, 2025 7:46 PM
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के प्रचार अभियान में जोर-शोर से जुट गए हैं. इस बार दिल्ली में मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है. दिल्ली की 17 विधानसभा सीटें, जो पिछले चुनाव में बेहद करीबी अंतर से जीती गईं, इस बार सरकार बनाने में निर्णायक साबित हो सकती हैं.
2020 में करीबी था 17 सीटों पर मुकाबला
2020 के विधानसभा चुनावों में दिल्ली की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी (AAP) ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन 17 सीटों पर जीत का अंतर बेहद कम था, जिन पर AAP और BJP दोनों की नजरें इस बार टिकी हैं। इनमें से 13 सीटें AAP के खाते में गईं थीं और 4 सीटें BJP ने जीती थीं। इन 17 सीटों पर जीत का अंतर 10,000 वोटों से भी कम था, जिससे यह सीटें इस चुनाव में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं