Dwarka Assembly Election Result 2025: दिल्ली की द्वारका सीट से बीजेपी के प्रदुमन सिंह राजपूत 7 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीत चुके हैं. उन्हें कुल 69137 वोट मिले. वहीं दूसरे स्थान पर रहे आप के विनय मिश्रा को 61308 वोट मिले. कांग्रेस के आदर्श शास्त्री तीसरे स्थान पर रहे. उन्हें 6773 वोट मिले.
AAP, बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए द्वारका सीट से बीजेपी ने एक बार फिर प्रद्युम्न राजपूत को मैदान में उतारा है. आम आदमी पार्टी ने यहां से एक बार फिर मौजूदा विधायक और पार्टी प्रत्याशी विनय मिश्रा को टिकट दिया है. विनय मिश्रा यहां से दूसरी बार भाग्य आजमा रहे हैं. जबकि कांग्रेस ने आदर्श शास्त्री को मैदान में उतारा है. शास्त्री 2015 में विधायक बने थे. द्वारका सीट से 2009 और 2013 में बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न राजपूत को जीत मिली थी.
विधानसभा चुनाव में किन-किन दलों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे है एक नजर डालते हैं.
उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
विनय मिश्रा | आम आदमी पार्टी | 0 |
प्रद्युम्न राजपूत | बीजेपी | 0 |
आदर्श शास्त्री | कांग्रेस | 0 |
प्रदीप कुमार | बीएसपी | 0 |
अरवेन्द्र कुमार | एसबीएसपी | 0 |
रवि राठौड़ | आरपीएसएन | 0 |
रामेश्वर महतो | आरएमपी | 0 |
अशोक जिंदल | निर्दलीय | 0 |
गौतम सिंह बिहारी | निर्दलीय | 0 |
द्वारका सीट का सियासी इतिहास
2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे महाबल मिश्रा ने बीजेपी के प्रद्युम्न राजपूत को हराया था. इसके बाद 2013 के चुनाव में बीजेपी के प्रद्युम्न राजपूत ने आम आदमी पार्टी के रवि कुमार सूर्यन को हराया था. 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के आदर्श शास्त्री ने बीजेपी के प्रद्युम्न राजपूत को हरा कर इस सीट पर कब्जा जमाया था. 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विनय मिश्रा ने बीजेपी के प्रद्युम्न राजपूत को हरा दिया था.
साल 2020 चुनाव के नतीजे
उम्मीदवार | पार्टी | हार/जीत |
विनय मिश्रा | आम आदमी पार्टी | जीते |
प्रद्युम्न राजपूत | बीजेपी | हारे |
आदर्श शास्त्री | कांग्रेस | हारे |
कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन हुई चेन स्नैचिंग की शिकार, गृहमंत्री को चिट्ठी लिखकर की सख्त कार्रवाई की मांग
15 अगस्त से पहले राजधानी अलर्ट मोड में, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Delhi Heavy Rain : दिल्ली में 3 अगस्त को भी होगी बारिश, मूसलधार बारिश से राजधानी पानी–पानी
Rekha Gupta Gift : गुड न्यूज! झुग्गीवासियों को 50,000 फ्लैट देगी दिल्ली सरकार