Chaibasa News : धर्म, संस्कृति और सृष्टि रचना का प्रतीक है मागे : पिंगुवा

चाईबासा : टाटा कॉलेज में कोल्हान दिशुम मागे जुमूर के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक

By MANJEET KUMAR PANDEY | March 14, 2025 12:03 AM
feature

चाईबासा.टाटा कॉलेज में कोल्हान दिशुम मागे जुमूर के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष सनातन पिंगुवा के नेतृत्व में बैठक हुई. मौके पर सनातन पिंगुवा ने कहा यह पर्व धर्म, संस्कृति और मानव उत्पत्ति (सृष्टि रचना) का प्रतीक है. टाटा कॉलेज में 1996 से मागे पर्व का आयोजन होते आ रहा है. टाटा कॉलेज चाईबासा के मैदान में 24 मार्च को वृहत मागे मिलन समारोह का आयोजन होगा. कॉलेज मैदान में बने देशाउली में पूजा-अर्चना के लिए अपराह्न 1.00 बजे का समय निर्धारित किया गया है.अब पढ़ने वाले युवा भी शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मागे पर्व मनाते आ रहे हैं. अपनी संस्कृति की पहचान को बनाये रखने के लिए आदिवासी समुदायों द्वारा बड़े शहरों में भी अब मागे पर्व का आयोजन कर आदिवासी संस्कृति, परंपरा, भाषा, अस्तित्व, रूढ़ी व प्रथा को बचाने के लिए कार्य किया जा रहा है. हमारा कर्तव्य बनता है कि संस्कृति, परंपरा का पालन करते हुए आदिवासी भाई बंधुओं को ड्रेस कोड में ही मागे पर्व में आना चाहिए.

इस बार मागे पर्व होगा ऐतिहासिक

संबंधित खबर और खबरें

यहां चाईबासा न्यूज़ (Chaibasa News) , चाईबासा हिंदी समाचार (Chaibasa News in Hindi), ताज़ा चाईबासा समाचार (Latest Chaibasa Samachar), चाईबासा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Chaibasa Politics News), चाईबासा एजुकेशन न्यूज़ (Chaibasa Education News), चाईबासा मौसम न्यूज़ (Chaibasa Weather News) और चाईबासा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version