Chaibasa News : एनएच-20 बायपास सड़क निर्माण के लिए सर्वे शुरू

पुआ-रिमुली राष्ट्रीय राजमार्ग-20 के निर्माण के लिए विभाग ने सर्वे शुरू किया है. पहले चंपुआ नगर में फ्लाई ओवर प्रस्तावित था, जिसका नगर वासियों ने विरोध किया.

By AKASH | June 26, 2025 11:31 PM
an image

जैंतगढ़.

चंपुआ-रिमुली राष्ट्रीय राजमार्ग-20 के निर्माण के लिए विभाग ने सर्वे शुरू किया है. पहले चंपुआ नगर में फ्लाई ओवर प्रस्तावित था, जिसका नगर वासियों ने विरोध किया. फ्लाई ओवर बनने पर चंपुआ के उजड़ने की आशंका व्यक्त की गयी थी. नगर वासियों ने विधायक, संसद से लेकर ओडिशा के सीएम तक गुहार लगायी. अब विभाग बायपास सड़क के आप्शन पर काम कर रहा है. स्थल निरीक्षण कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जायेगी. इस दौरान चंपुआ उपजिलापाल उमाकांत परिडा, चंपुआ तहसीलदार सजात मारके, सहायक जिलाधिकारी फुरूलाई बेसरा व राजस्व निरीक्षक संपदा प्रधान सहित क्योंझर के मुख्य सिविल अभियंता प्रसन्न कुमार सेठी, सहायक सिविल अभियंता प्रह्लाद मुंडा, अभियंता रजनीकांत मीणा व झारखंड राज्य के सहायक अभियंता दिनेश कुमार राम, अभियंता सुबोध कुमार मुख्य सर्वे कार्य में शामिल थे.
संबंधित खबर और खबरें

यहां चाईबासा न्यूज़ (Chaibasa News) , चाईबासा हिंदी समाचार (Chaibasa News in Hindi), ताज़ा चाईबासा समाचार (Latest Chaibasa Samachar), चाईबासा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Chaibasa Politics News), चाईबासा एजुकेशन न्यूज़ (Chaibasa Education News), चाईबासा मौसम न्यूज़ (Chaibasa Weather News) और चाईबासा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version