जरियागढ़, छपरा और सिलाफारी में निकली रथयात्रा

कर्रा प्रखंड के जरियागढ़, छपरा और सिलाफारी गांव में शुक्रवार को धूमधाम से रथयात्रा निकाली गयी.

By CHANDAN KUMAR | June 27, 2025 6:27 PM
an image

प्रतिनिधि, कर्रा.

कर्रा प्रखंड के जरियागढ़, छपरा और सिलाफारी गांव में शुक्रवार को धूमधाम से रथयात्रा निकाली गयी. जरियागढ़, छपरा और सिलाफारी गांव में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ रथ में सवार होकर अपने मौसी के घर ले जाये गये. इस अवसर पर तीनों जगहों पर पुजारियों के द्वारा भगवान की प्रतिमाओं की पूजा कर रथ में सवार किया गया. भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम को नगर भ्रमण कराते हुए उन्हें मौसीबाड़ी पहुंचाया गया. जरियागढ़ में कंसारी परिवार के लोग अपनी बस्ती से रथ लेकर राजदरबार आये. जहां ठाकुर जयेंद्र नाथ शाहदेव की अगुवाई में भगवान को रथ पर सवार किया गया. ठाकुर जयेंद्र नाथ शाहदेव के द्वारा रथ की रस्सी को खींचते ही मेला परिसर में पहुंचाया गया. रथ नगर भ्रमण करते हुए मौसीबाड़ी में आकर रुका. जहां नौ दिन शयन कर पुनः शुक्ल पक्ष एकादशी को भगवान अपने घर में विराजमान होंगे. जरियागढ़ में पुजारी रवींद्र शर्मा, राजमाता देव्यानी शाहदेव, ठाकुर जयेंद्र नाथ शाहदेव, लाल समरेन्द्र नाथ शाहदेव, लाल द्विजेंद्र नाथ शाहदेव, लाल शुभेंद्र नाथ शाहदेव, लाल आशुतेंद्र शाहदेव, रामेंद्र नाथ शाहदेव, कुमार यश नाथ शाहदेव, कुमार रणेंद्र नाथ शाहदेव, कमल सिंह देव, बसंत सिंह, प्रमोद महाराणा, अमरनाथ साहू, उग्रसेन साहू, सुशील साहू व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे.
संबंधित खबर और खबरें

यहां खूंटी न्यूज़ (Khunti News) , खूंटी हिंदी समाचार (Khunti News in Hindi), ताज़ा खूंटी समाचार (Latest Khunti Samachar), खूंटी पॉलिटिक्स न्यूज़ (Khunti Politics News), खूंटी एजुकेशन न्यूज़ (Khunti Education News), खूंटी मौसम न्यूज़ (Khunti Weather News) और खूंटी क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version