विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड में झामुमो को मिली बढ़त

तोरपा विधानसभा क्षेत्र में कर्रा प्रखंड के सात पंचायत सहित तोरपा, रनिया व सिमडेगा जिले का बानो प्रखंड आता है.

By Prabhat Khabar News Desk | November 24, 2024 6:20 PM
an image

तोरपा.

तोरपा विधानसभा क्षेत्र में कर्रा प्रखंड के सात पंचायत सहित तोरपा, रनिया व सिमडेगा जिले का बानो प्रखंड आता है. इन सभी प्रखंड में झामुमो उम्मीदवार सुदीप गुड़िया को बढ़त मिली. सबसे अधिक 19811 वोट की बढ़त तोरपा प्रखंड में मिली. तोरपा में सुदीप गुड़िया को कुल 32794 वोट व भाजपा के कोचे मुंडा को 12983 वोट मिले. कर्रा के सात पंचायत में सुदीप गुड़िया को 11368 वोट व भाजपा के कोचे मुंडा को 5333 वोट मिले. सुदीप गुड़िया को 6035 वोट की बढ़त मिली. रनिया में सुदीप गुड़िया को 13341 व कोचे मुंडा को 6182 वोट मिले. रनिया प्रखंड में सुदीप गुड़िया को 7159 वोट की बढ़त प्राप्त हुई. बानो प्रखंड में सुदीप गुड़िया को 22215 वोट मिले जबकि कोचे मुंडा को 15328 वोट मिले. बानो प्रखंड में सुदीप गुड़िया को 6887 की बढ़त मिली.
संबंधित खबर और खबरें

यहां खूंटी न्यूज़ (Khunti News) , खूंटी हिंदी समाचार (Khunti News in Hindi), ताज़ा खूंटी समाचार (Latest Khunti Samachar), खूंटी पॉलिटिक्स न्यूज़ (Khunti Politics News), खूंटी एजुकेशन न्यूज़ (Khunti Education News), खूंटी मौसम न्यूज़ (Khunti Weather News) और खूंटी क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version