स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

विवेकानंद का मूलमंत्र था- एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ.

By SANU KUMAR DUTTA | July 4, 2025 6:48 PM
an image

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जीतू सिंह ने किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा कि विवेकानंद का मूलमंत्र था- एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ. कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत में राष्ट्रवाद को अध्यात्म से जोड़कर नई चेतना का संचार किया. उन्होंने जातिवाद, मानवतावाद, धर्मनिरपेक्षता और शिक्षा पर जो विचार प्रस्तुत किए, वे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. उनके भाषणों में गीता, उपनिषद, बुद्ध और ईसा मसीह के उपदेशों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखता है. कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, पवन भगत, आलोक मंडल समेत अन्य मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पाकुड़ न्यूज़ (Pakur News) , पाकुड़ हिंदी समाचार (Pakur News in Hindi), ताज़ा पाकुड़ समाचार (Latest Pakur Samachar), पाकुड़ पॉलिटिक्स न्यूज़ (Pakur Politics News), पाकुड़ एजुकेशन न्यूज़ (Pakur Education News), पाकुड़ मौसम न्यूज़ (Pakur Weather News) और पाकुड़ क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version