West Singbhum News : सारंडा जंगल में 16 बंकर ध्वस्त, चार आइइडी बरामद

सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों के सर्च अभियान में मिली सफलता

By ANUJ KUMAR | April 5, 2025 11:35 PM
an image

मनोहरपुर. सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा चार मार्च से नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान शुक्रवार को जराइकेला थाना के वनग्राम बाबुडेरा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने 04 आइइडी लगाये थे. सुरक्षा बलों ने उसे बरामद कर नष्ट कर दिया. इसके साथ ही 16 भूमिगत नक्सल बंकर में लगभग 45-50 लोगो को रूकने की व्यवस्था थी. इसे भी सुरक्षाबलों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने सदस्यों के साथ सारंडा जंगल में सक्रिय है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पश्चिमी सिंहभूम न्यूज़ (West Singhbhum News) , पश्चिमी सिंहभूम हिंदी समाचार (West Singhbhum News in Hindi), ताज़ा पश्चिमी सिंहभूम समाचार (Latest West Singhbhum Samachar), पश्चिमी सिंहभूम पॉलिटिक्स न्यूज़ (West Singhbhum Politics News), पश्चिमी सिंहभूम एजुकेशन न्यूज़ (West Singhbhum Education News), पश्चिमी सिंहभूम मौसम न्यूज़ (West Singhbhum Weather News) और पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version