Chaibasa News : केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के दोबारा अध्यक्ष बने नितिन प्रकाश

चंदन पांडेय उपाध्यक्ष और आनंद प्रियदर्शी महासचिव चुने गये

By Prabhat Khabar News Desk | September 15, 2024 11:32 PM
an image

चाईबासा.

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति चाईबासा की बैठक रविवार को हुई. इसमें समिति का पुनर्गठन किया गया. नितिन प्रकाश दोबारा अध्यक्ष और आनंद प्रियदर्शी फिर से महासचिव बने हैं. चंदन पांडेय को उपाध्यक्ष और आशीष सिन्हा को संयुक्त सचिव बनाया गया है. रविवार को रवींंद्र भवन में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक में चाईबासा की सभी 22 पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव और प्रतिनिधि शामिल हुए. समिति के संरक्षक राजीव नयनम ने बैठक का संचालन किया. बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष राजू यादव ने की. बैठक में सभी पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर से पिछले वर्ष केंद्रीय समिति द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की. समिति में सिर्फ एक परिवर्तन करते हुए संयुक्त सचिव चंदन पांडेय को नया उपाध्यक्ष एवं आशीष सिन्हा को संयुक्त सचिव बनाया गया.

बैठक में सेनटोला दुर्गा पूजा समिति से इंद्रजीत, तुरी टोला दुर्गा पूजा समिति से रंजन सिंह, कुम्हार टोली दुर्गा पूजा समिति से मुकेश प्रजापति, शैलेश प्रसाद, भुइयां टोली दुर्गा पूजा समिति से बंटी भुइयां सहित अन्य लोगों नें अपने विचार रखे.,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

यहां पश्चिमी सिंहभूम न्यूज़ (West Singhbhum News) , पश्चिमी सिंहभूम हिंदी समाचार (West Singhbhum News in Hindi), ताज़ा पश्चिमी सिंहभूम समाचार (Latest West Singhbhum Samachar), पश्चिमी सिंहभूम पॉलिटिक्स न्यूज़ (West Singhbhum Politics News), पश्चिमी सिंहभूम एजुकेशन न्यूज़ (West Singhbhum Education News), पश्चिमी सिंहभूम मौसम न्यूज़ (West Singhbhum Weather News) और पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version