West Singhbhum News : मां भगवती का दर्शन-पूजन कर मांगीं मन्नतें

केरा मंदिर में आस्था का सैलाब : सुबह 4 बजे से भक्तों की लगी कतार, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

By ANUJ KUMAR | April 13, 2025 11:11 PM
an image

चक्रधरपुर.

सिंहभूम का प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर केरा तथा मां पाउड़ी मंदिर में रविवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. केरा मंदिर में रविवार सुबह चार बजे से पूजा अर्चना शुरू हो गयी. मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गयी. केरा मंदिर में करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. केरा मंदिर में शाम तक लगी रही भीड़ केरा मंदिर में सुबह से लेकर देर शाम तक जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी. खासकर दोपहर में केरा मंदिर से ब्राह्मणी नदी तक दो कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने मां केरा का जलाभिषेक किया. भक्तों ने मंदिर पहुंचकर माता भगवती का दर्शन किये एवं जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगी. वहीं कुछ भक्तों की मनोकामना पूरी होने पर भी माता के दरबार पहुंचकर जलाभिषेक किया. रात में हुआ छऊ नृत्य का आयोजन. केरा राजबाड़ी में शनिवार देर रात छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. छऊ नृत्य देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. वहीं रविवार रात में भी मां केरा मंदिर तथा पाउड़ी मंदिर में छऊ नृत्य का आयोजन हुआ. इसका शुभारंभ रात में मंदिर घट पहुंचने के बाद शुरू हुआ.
संबंधित खबर और खबरें

यहां पश्चिमी सिंहभूम न्यूज़ (West Singhbhum News) , पश्चिमी सिंहभूम हिंदी समाचार (West Singhbhum News in Hindi), ताज़ा पश्चिमी सिंहभूम समाचार (Latest West Singhbhum Samachar), पश्चिमी सिंहभूम पॉलिटिक्स न्यूज़ (West Singhbhum Politics News), पश्चिमी सिंहभूम एजुकेशन न्यूज़ (West Singhbhum Education News), पश्चिमी सिंहभूम मौसम न्यूज़ (West Singhbhum Weather News) और पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version