West Singbhum News : सुबह 9 से शाम 7 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो इंट्री : एसडीओ
चक्रधरपुर. सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक, कई निर्णय हुए
By ANUJ KUMAR | May 2, 2025 11:58 PM
चक्रधरपुर. अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी की अध्यक्षता में शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य चक्रधरपुर अनुमंडल में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना था. बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के अलावा विभिन्न व्यापारी संगठनों, परिवहन संघों और समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
बैठक में लिए गये निर्णय
बसों के लिए नया पड़ाव निर्धारित : रांची-चाईबासा रूट पर आने-जाने वाली बसों के लिए नया पड़ाव निर्धारित किया गया. रांची से चाईबासा जाने वाली बसें अब एसबीआई चेकनाका से पहले रुकेंगी. जबकि चाईबासा से रांची जाने वाली बसें एलआइसी बिल्डिंग के समीप रुकेंगी. शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्ती : शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जायेगा. पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई एवं जुर्माना वसूल किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यहां पश्चिमी सिंहभूम न्यूज़ (West Singhbhum News) , पश्चिमी सिंहभूम हिंदी समाचार (West Singhbhum News in Hindi), ताज़ा पश्चिमी सिंहभूम समाचार (Latest West Singhbhum Samachar), पश्चिमी सिंहभूम पॉलिटिक्स न्यूज़ (West Singhbhum Politics News), पश्चिमी सिंहभूम एजुकेशन न्यूज़ (West Singhbhum Education News), पश्चिमी सिंहभूम मौसम न्यूज़ (West Singhbhum Weather News) और पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .