West Singhbhum News : शहीदों की सूची में रघुनाथ महतो का नाम दर्ज करे केंद्र सरकार

स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद रघुनाथ महतो की 287वीं जयंती मनी

By ANUJ KUMAR | March 22, 2025 12:20 AM
feature

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर के राखा आसनतलिया स्थित शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में शहीद रघुनाथ महतो की 287वीं जयंती झारखंड कुड़माली भाषा विकास परिषद व आदिवासी कुड़मी समाज के संयुक्त तत्वावधान में मनायी गयी.

निर्मल महतो की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

इतिहास में नाम दर्ज न होना शर्मनाक

अतिथि विजय मेलगांडी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे क्रांतिकारी महापुरुषों का इतिहास में नाम दर्ज न होना शर्मनाक है. उन्होंने केंद्र सरकार से भारत सरकार के शहीदों की सूची में रघुनाथ महतो का नाम दर्ज करने की मांग की. कार्यक्रम का संचालन झारखंड कुड़माली भाषा विकास परिषद के सचिव ओम प्रकाश महतो ने किया, जबकि आदिवासी कुड़मी समाज के प्रदेश संगठन सचिव संजीव महतो ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. इस मौके पर झारखंड कुड़माली भाषा विकास परिषद के अध्यक्ष बलराज हिंदवार, आदिवासी कुड़मी समाज के अध्यक्ष खगेश्वर महतो, सचिव शंभू चरण महतो, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर महतो, जिला कोषाध्यक्ष उमेश महतो, तथा रवि महतो, अजय महतो, महावीर महतो, विनोद महतो, गिरधारी महतो, संजय महतो, महेंद्र महतो, आशीष महतो, अजय महतो, अजीत महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

यहां पश्चिमी सिंहभूम न्यूज़ (West Singhbhum News) , पश्चिमी सिंहभूम हिंदी समाचार (West Singhbhum News in Hindi), ताज़ा पश्चिमी सिंहभूम समाचार (Latest West Singhbhum Samachar), पश्चिमी सिंहभूम पॉलिटिक्स न्यूज़ (West Singhbhum Politics News), पश्चिमी सिंहभूम एजुकेशन न्यूज़ (West Singhbhum Education News), पश्चिमी सिंहभूम मौसम न्यूज़ (West Singhbhum Weather News) और पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version