Rourkela News: भारतीय सेना के शौर्य व साहस को लोगों ने किया सलाम

Rourkela News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राजगांगपुर में पराक्रम शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम सामिल हुए.

By BIPIN KUMAR YADAV | May 17, 2025 12:04 AM
feature

Rourkela News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर जवानों के शौर्य को सम्मान देने व आतंकवाद के विरोध में देश की एकता व प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से देश भर में पराक्रम मोटर साइकल तिरंगा शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है. सुंदरगढ़ जिले में भी सांसद तथा केंद्रीय मंत्री जुआल ओराम के नेतृत्व में इसका आयोजन किया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने किया नेतृत्व

राजगांगपुर शहर में शुक्रवार को सुबह 10 बजे तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम के नेतृत्व में यह पराक्रम मोटरसाइकल तिरंगा शोभायात्रा स्थानीय डाक बंगला से निकल कर बस स्टैंड, महिला कॉलेज मार्ग, लिपलोई, डालमिया कॉलोनी, बीजू पटनायक चौक, सुभाष चौक, मुख्य मार्ग होते हुए डाक बंगला में समाप्त हुई. इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी भाजपा कार्यकर्ता व अनेक पार्षद अपनी-अपनी बाइक में तथा हाथों में तिरंगा लिये शामिल थे. भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश साहू, राजगांगपुर मंडल अध्यक्ष राजन सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह, रमेश सोनी, कुलदीप सिंह, दिलीप साहू, राजीव भद्र आदि उपस्थित थे.

शहीद वीर जवानों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

 

 

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version