Kanpur Nagar Assembly Chunav: बिल्हौर सीट पर 2017 में खिला कमल, इस चुनाव में बदली सियासी बिसात…

कानपुर नगर की बिल्हौर विधानसभा सीट में साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी से भगवती प्रसाद सागर जीते थे. उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के कमलेश चंद्र दिवाकर को 31,166 मतों के मार्जिन से हराया था.

By Prabhat Khabar News Desk | January 29, 2022 11:04 AM
feature

Kanpur Nagar Bilhaur Vidhan Sabha Chunav: कानपुर नगर की बिल्हौर विधानसभा सीट में भूतेश्वर मंदिर है. वहीं, अरौल रेलवे स्टेशन के पास गूजेपुर रोड पर दुर्गा मां का मंदिर स्थित है. इन मंदिरों पर भक्तों की काफी आस्था है. 2017 में बिल्हौर (सुरक्षित) में कुल 42.51 प्रतिशत वोट पड़े थे. 2017 में भारतीय जनता पार्टी से भगवती प्रसाद सागर ने बहुजन समाज पार्टी के कमलेश चंद्र दिवाकर को 31,166 मतों के मार्जिन से हराया था. यहां पर 20 फरवरी को मतदान है.

बिल्हौर सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- भगवती प्रसाद सागर- भाजपा

  • 2012- अरुण कुमारी कोरी- सपा

  • 2007- कमलेश चंद्र- बसपा

  • 2002- शिव कुमार बेरिया- सपा

  • 1996- भगवती प्रसाद- बसपा

  • 1993, 1991- शिव कुमार बेरिया- सपा

  • 1989- मोतीलाल दहेलवी- जेडी

  • 1985- हनुमान प्रसाद कुरील- कांग्रेस

  • 1980- मोतीलाल देहलवी- जेएनपी (एससी)

  • 1977- मोतीलाल देहलवी- जेएनपी

Also Read: Auraiya Assembly Chunav: औरैया सीट से 2017 में हारे भीमराव अंबेडकर, इस बार बहनजी का किस पर होगा भरोसा?
बिल्हौल सीट के मौजूदा विधायक

  • भगवती प्रसाद सागर भाजपा के विधायक हैं. उनकी उम्र 65 वर्ष है. उन्होंने ग्रेजुएशन किया है.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • जाटव- 63 हजार

  • कुर्मी- 45 हजार

  • ब्राह्मण- 40 हजार

  • पाल- 37 हजार

  • यादव- 37 हजार

  • मुस्लिम- 30 हजार

  • कोरी- 29 हजार

  • अन्य- 90 हजार

बिल्हौर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,77,574

  • पुरुष- 2,06,416

  • महिला- 1,71,158

बिल्हौर की जनता के मुद्दे

  • खराब सड़कों के कारण परेशानी

  • इलाके के युवा बेरोजगारी से परेशान

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version