एसपी ने रिक्त थानों में 13 थानाध्यक्षों को किया नियुक्त

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानाध्यक्षों के स्थानांतरण हो जाने के बाद थाना में रिक्ति पदों पर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस पदाधिकारियों को नियुक्त किया है.

By SATISH KUMAR | July 28, 2025 5:20 PM
an image

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानाध्यक्षों के स्थानांतरण हो जाने के बाद थाना में रिक्ति पदों पर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस पदाधिकारियों को नियुक्त किया है. ताकि थाना क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण के साथ विधि व्यवस्था व शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम बनी रहे. एसपी ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों के नव पदस्थापन थानों में क्रमश: पुअनि महेंद्र कुमार को पुलिस केंद्र बगहा से धनहा थाना का थानाध्यक्ष, पुअनि सीता केवट को पुलिस केंद्र बगहा से भैरोगंज थाना का थानाध्यक्ष, पुअनि राहुल कुमार सिंह को पुलिस केंद्र बगहा से चौतरवा थाना का थानाध्यक्ष, पुअनि दीपक कुमार प्रसाद को पुलिस केंद्र बगहा से नदी थाना के थानाध्यक्ष, पुअनि जय कुमार को पुलिस केंद्र बगहा से गोवर्धना के थानाध्यक्ष, पुअनि शुभम कुमार को अनुसंधान इकाई नदी थाना से नौरंगिया थानाध्यक्ष, पुअनि अभिलाष कुमार को अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान इकाई भितहा थाना से भितहा थानाध्यक्ष, पुअनि अनुज कुमार सिंह को पुलिस केंद्र बगहा से लौकरिया थानाध्यक्ष, पुअनि नरेश कुमार को पुलिस केंद्र बगहा से ठकराहा थानाध्यक्ष, पुअनि राज रौशन को पुलिस केंद्र बगहा से सेमरा थानाध्यक्ष, पुअनि राजीव कुमार शर्मा को पुलिस केंद्र बगहा से पिपरासी थानाध्यक्ष, पुअनि वंदना कुमारी को पुलिस केंद्र बगहा से एससी/एसटी थाना के थानाध्यक्ष, पुअनि अशोक कुमार-1 को थानाध्यक्ष पिपरासी से गोबरहिया थानाध्यक्ष बनाया गया है. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि नव नियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने नव पदस्थापन स्थान पर 24 घंटे के अंदर योगदान देते हुए अनुपालन प्रतिवेदन अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय में समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बेतिया न्यूज़ (Bettiah News) , बेतिया हिंदी समाचार (Bettiah News in Hindi), ताज़ा बेतिया समाचार (Latest Bettiah Samachar), बेतिया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bettiah Politics News), बेतिया एजुकेशन न्यूज़ (Bettiah Education News), बेतिया मौसम न्यूज़ (Bettiah Weather News) और बेतिया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version