Bokaro News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 2088 वादों का हुआ निष्पादन

Bokaro News : न्याय सदन कैंप दो में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन, मामलों को चिन्हित कर निष्पादन के लिए सात बेंच का किया गया था गठन

By ANAND KUMAR UPADHYAY | May 10, 2025 11:39 PM
feature

बोकारो, न्याय सदन कैंप दो बोकारो में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. उद्घाटन झालसा से आभासी रूप में न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय सह कार्यकारी अध्यक्ष झालसा न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद व अन्य झालसा सदस्यों ने की. राष्ट्रीय लोक अदालत में 2088 वादों का निष्पादन हुआ. इसमें कुल समझौता राशि पांच करोड़ 75 लाख 93 हजार 807 रुपये हुई. अध्यक्षता पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष बोकारो अनिल कुमार मिश्रा ने की.

अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में तीन बेंच का किया गया था गठन

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकिग चेक बाउंस, बिजली, पारिवारिक, दीवानी, श्रम, उत्पाद, वन विभाग, मोटरयान के अलावा सभी आपराधिक सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय बोकारो में सात व अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में तीन बेंच का गठन किया गया था.

2150 रुपये वसूला गया जुर्माना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version