Bokaro News : हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल, जनता त्रस्त : अमर बाउरी

Bokaro News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंदनकियारी प्रखंड व अंचल कार्यालय के सामने किया आक्रोश प्रदर्शन, साधा निशाना.

By ANAND KUMAR UPADHYAY | June 24, 2025 10:52 PM
an image

चंदनकियारी, राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चंदनकियारी प्रखंड व अंचल कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया. नेतृत्व पूर्व विधायक अमर बाउरी ने किया. श्री बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है. सरकार के खिलाफ लोगों का आक्रोश है. जनता ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है.

मंइयां सम्मान के नाम पर महिलाओं के साथ किया धोखा

सरकार ने मंइयां सम्मान के नाम पर महिलाओं के साथ धोखा किया. झारखंड में लगभग 60 लाख मंइयां सम्मान के लाभुक थे, पर उनमें से 20 लाख महिलाओं के नाम को काटा गया हैं. झारखंड में कानून व्यवस्था लचर है. बिजली व्यवस्था लचर होने से राज्य की जनता त्रस्त है. अवैध बालू और कोयला तस्कर चांदी काट रहे हैं. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इसके बाद भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ कार्यालय में एक मांग पत्र सौंपा.

पेटरवार प्रखंड कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version