Bokaro News: चास नगर निगम में पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिये जाने की पात्रता के लिए होगा डोर टू डोर सर्वे

Bokaro News: झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने दिया है निर्देश, तैयारी में जुटा निगम प्रशासन, प्रगणक पदाधिकारी भी किये गये नियुक्त

By Prabhat Khabar News Desk | December 21, 2024 11:00 PM
an image

संतोष कुमार, चास, झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्देश पर चास नगर निगम में पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिये जाने की पात्रता के निर्धारण के लिए डोर टू डोर सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है. निगम प्रशासन ने सर्वे के लिए वार्ड वार प्रगणक पदाधिकारी भी नियुक्त कर दिया है. बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है.

35 वार्ड प्रगणक पदाधिकारी की हुई है प्रतिनियुक्ति

प्रगणक पदाधिकारी के रूप में सहायक अध्यापक निरंजन कुमार बाउरी, मो अतेसमुद्दीन अंसारी, शत्रुध्न शर्मा, राज कुमार गुप्ता, अमर गुप्ता, तपन कुमार बाउरी, दिनकर दास, तपन बाउरी, तुलसी दास महतो, लबु सिंह चौधरी, मो तैयब अली, मो जहरुल हसन, सहायक अध्यापिका अर्चना कुमारी,अमिता कुमारी सिन्हा, रूबी कुमारी, कुमारी लक्ष्मी, कृष्णा कुमारी, आशा कुमारी, अनिता देवी, सहायक शिक्षक फजील जलानी, विजेता प्रसाद, गौतम कुमार बाउरी, श्याम किशोर प्रसाद, संदीप कुमार तिवारी, हरेन कुमार, पवन कुमार, गुप्तेश्वर रजवार, अकबर अंसारी, अजीत रजक, सहायक शिक्षिका वीणा शर्मा, मंजूषा, शशि कला, शीला मुर्मू, रेणु बाला, कल्पना भारती को प्रतिनियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां बोकारो न्यूज़ (Bokaro News) , बोकारो हिंदी समाचार (Bokaro News in Hindi), ताज़ा बोकारो समाचार (Latest Bokaro Samachar), बोकारो पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bokaro Politics News), बोकारो एजुकेशन न्यूज़ (Bokaro Education News), बोकारो मौसम न्यूज़ (Bokaro Weather News) और बोकारो क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version