Bokaro News : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की सभा तुपकाडीह में रविवार को आयोजित की गयी. अध्यक्षता मणिलाल मांझी व संचालन राजदेव महथा ने किया. जहां सभा में आंदोलनकारियों को जीते जी न्याय के साथ सम्मान एवं स्वाभिमान से जीने के अधिकार के तहत राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान, पुत्र-पुत्री, पोता-पोती के रोजी- रोजगार एवं नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये सरकार से देने की मांग की गयी, वहीं सभी आंदोलनकारी को स्वास्थ्य बीमा लाभ 10 लाख रुपये देने की भी मांग रखी गयी. समारोह में मुख्य अतिथि मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी इस राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं. इस ताकत को जाति- धर्म के आधार पर खंडित नहीं होने दें. आंदोलनकारी मजबूत जमात का नाम है. राजनीतिक दल आंदोलनकारी जमात को बांटना चाहते हैं. आप संकल्प लें की हम एक हैं और एक ही रहेंगे. वहीं केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों, झारखंडी जनमानस एवं अलग राज्य के मूल्यों का रक्षक बनें. जल, जंगल, जमीन, पहचान,अस्तित्व,अस्मिता, भाषा – संस्कृति के मौलिक अधिकारों को मिटने से बचाएं. राज्य में समता जजमेंट को लागू कर झारखंड के आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएं. केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार अलग राज्य एवं माय- माटी के मूल्यों को स्थापित करें. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलनकारी के रूप में अब गजट नोटिफिकेशन कर राजकीय मान सम्मान के साथ समारोह पूर्वक सम्मानित करें. युवा मोर्चा के अध्यक्ष ललित नारायण ने कहा कि झारखंड सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं को समझें और स्वाभिमान की रक्षा करें. मौके पर उत्तरी छोटानागपुर के अध्यक्ष प्रवीण मेहता, जिला अध्यक्ष राजदेव महथा, सुनीता देवी, खगेंद्र कुमार वर्मा, पुष्पा बरदेवा, दुलार चंद नायक, इसरार अहमद, सहदेव महतो, गोलू अंसारी, खिरोधर महतो, सुरेश महतो, करमचंद महतो गांधी, फिरोज अहमद, कृष्णा महतो, सुकर महतो, पदुम महतो, अर्जुन महतो, सुरेश रविदास, उमेश साहू, जमाल अंसारी, सुमन देवी, सुनीता देवी, भरत महतो, धनंजय महतो, वीर सिंह बेसरा, शंकर मांझी, देवनारायण मुर्मू, टीके महतो, नीलकंठ महतो, ज्योति लाल महतो, रामपद महतो, भेदराज महतो, कर्मचंद राय, फकीरा हेमंत साहु, जगन महतो आदि मौजूद थे.
संबंधित खबर
और खबरें