हर माह 79.84 लाख किलो अनाज का हो रहा आवंटन
जिले में प्रत्येक माह सरकारी राशन दुकान के डीलरों को 79.84 लाख किलो अनाज का आवंटन दिया जाता है. जिसमें प्रत्येक माह लगभग 73.91 लाख किलो अनाज (चावल- गेहूं) का उठाव डीलरों के माध्यम से स्थानीय लोग करते हैं. जिले के 18 प्रखंड में स्थानीय लोगों को सरकारी अनाज योजना का लाभ दिलाने के लिए कुल 1213 डीलर नियुक्त किये गये हैं. इन्हीं डीलरों के माध्यम से सरकारी अनाज मुफ्त में लोगों के घर पहुंचता है.
सक्षम लोग भी ले रहे योजना का लाभ
जिले की 66% आबादी गरीबों को दिये जाने वाले मुफ्त अनाज योजना का लाभ उठा रही है. आपूर्ति विभाग भी इसे मानती है. उपायुक्त के आदेश पर आपूर्ति विभाग इस मामले में हर माह जांच कर सक्षम कार्ड धारियों का कार्ड रद्द कर आवश्यक कार्रवाई कर रहा है.
Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर में डायन-बिसाही के आरोप में महिला की पिटाई, एक बच्ची की सूझबूझ से बची पीड़िता
55 हजार 411 लोग लाल कार्ड के लिए वेटिंग में
अभी भी जिले के 55 हजार 411 लोग लाल कार्ड बनवाने के लिए वेटिंग लिस्ट में हैं. इस तरह के लोगों को हरा कार्ड आवंटित कर प्रत्येक माह परिवार के सदस्य के आधार पर पांच-पांच किलो मुफ्त चावल दिया जा रहा है.
मुफ्त अनाज योजना के लाभार्थीियों की स्थिति
प्रखंड : लाल व अंत्योदय कार्डधारी : हरा कार्डधारी
चक्रधरपुर व नप : 160363 : 5717
चाईबासा व नप : 98492 : 9459
जगन्नाथपुर : 87863 : 3417
बंदगांव : 81745 : 1128
नोवामुंडी : 81373 : 6664
खूंटपानी : 73458 : 4333
सोनुवा : 71915 : 2163
मंझगांव : 68845 : 2220
मनोहरपुर : 67906 : 6255
गोइलकेरा : 65521 : 1803
हाटगम्हरिया : 62415 : 2229
मंझारी : 60413 : 2094
टोंटो : 60325 : 855
तांतनगर : 55095 : 2322
कुमारडुंगी : 50532 : 1431
झींकपानी : 45082 : 1099
आनंदपुर : 36230 : 1856
गुदड़ी : 29650 : 266