Chaibasa News : चाईबासा की बेटी ने टोक्यो में बढ़ाया देश का मान

मिला स्कूल अवार्ड सर्टिफिकेट

By ANUJ KUMAR | May 3, 2025 12:15 AM
an image

चाईबासा. साची इंटरनेशनल स्कूल टोक्यो में चाईबासा की बेटी नेहा चक्रवर्ती को इंप्लाई ऑफ द ईयर अवाॅर्ड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया. वह टोक्यो में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षिक के पद पर कार्यरत हैं. नेहा चक्रवर्ती को उनके उत्कृष्ट कार्यों व शैक्षणिक सेवा के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है. नेहा ने पूरे देश का मान बढ़ाया है. नेहा चाईबासा सदर बाजार निवासी अशोक कुमार राय की छोटी बेटी हैं. उसकी शादी वर्ष 2023 को मुंबई में हुई. उनके पति अनुराग चक्रवर्ती टोक्यों में एक कंपनी में जॉब करते हैं. शादी के बाद नेहा टोक्यो चली गयीं और एक अंग्रेजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती हैं. नेहा वर्ष 2014 में डीएवी स्कूल चाईबासा में मैट्रिक पास की. इसके बाद उन्होंने महिला कॉलेज चाईबासा में आगे की पढ़ाई की. पीजी टाटा कॉलेज से की. इसके बाद मधुसूदन महतो चक्रधरपुर में बीएड की हैं.

संबंधित खबर और खबरें

यहां चाईबासा न्यूज़ (Chaibasa News) , चाईबासा हिंदी समाचार (Chaibasa News in Hindi), ताज़ा चाईबासा समाचार (Latest Chaibasa Samachar), चाईबासा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Chaibasa Politics News), चाईबासा एजुकेशन न्यूज़ (Chaibasa Education News), चाईबासा मौसम न्यूज़ (Chaibasa Weather News) और चाईबासा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version