गुवा. गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में शनिवार की सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा की झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की बैठक हुई. मुख्य अतिथि झारखंड महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, विशिष्ट अतिथि झारखंड श्रमिक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, झामुमो नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम व समाजसेवी नजीर खान शामिल हुए. मुख्य अतिथि झारखंड महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि महिला मजदूरों पर अत्याचार व शोषण होता है. इसे रोकने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा का गठन किया है.
संबंधित खबर
और खबरें