Chaibasa News : जंगलों की कटाई से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग
कोल्हान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी व बाहा मिलन समारोह संपन्न
By MANJEET KUMAR PANDEY | March 25, 2025 11:50 PM
चाईबासा.कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में मंगलवार को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की ओर से राष्ट्रीय संगोष्ठी सह बाहा मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति वंदन स्वरूप साल के पौधे पर जल अर्पण करके की गयी. कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता ने कहा कि आधुनिक दौर में जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव बढ़ता जा रहा है. इसका दुष्परिणाम किसी से छिपा नहीं है. पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच-पांच पेड़ लगाने चाहिए.
बाहा केवल फूल नहीं, बल्कि सृष्टि का प्रतीक : डॉ सुनील मुर्मू
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील मुर्मू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बाहा केवल फूल नहीं, बल्कि सृष्टि का प्रतीक भी है, जिसे आदिवासी समाज बाहा पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाता है. संताल समुदाय बिना पूजा-अर्चना किये जंगल से प्राप्त नए फूल-पत्तों का सेवन नहीं करते हैं.
जीवन के लिए पेड़ बचाना जरूरी : पद्मश्री चामी मुर्मू
धरती नहीं बचेगी तो मनुष्य का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा : डॉ. गुमदा मार्डी
हमें प्रकृति से जुड़ना सिखाता है बाहा : जतिन्द्र नाथ बेसरा
दो सत्रों में हुआ आयोजन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यहां चाईबासा न्यूज़ (Chaibasa News) , चाईबासा हिंदी समाचार (Chaibasa News in Hindi), ताज़ा चाईबासा समाचार (Latest Chaibasa Samachar), चाईबासा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Chaibasa Politics News), चाईबासा एजुकेशन न्यूज़ (Chaibasa Education News), चाईबासा मौसम न्यूज़ (Chaibasa Weather News) और चाईबासा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .