Chaibasa News : सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का दिया संदेश

सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का दिया संदेश

By ATUL PATHAK | May 7, 2025 11:12 PM
an image

चाईबासा.आदिवासी पाटुवा सेचेत लेक्चर सेमलेद (आसेका) की ओर से बुधवार को पिल्लई हॉल में संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मुख्य अतिथि माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू व नवीन मुर्मू थे. दुर्गाचरण मुर्मू ने संथाल समाज की भाषा, संस्कृति और परंपरा को सम्मान देते हुए सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया. वहीं संथाल समुदाय के युवक-युवतियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में पूर्व में पंडित मुर्मू की जयंती पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इनके नाम इस प्रकार

हैंसामान्य ज्ञान :

सुशीला हेंब्रम प्रथम, लव किशोर सोय द्वितीय व माटु मुर्मू को तृतीय पुरस्कार

संताली जीके :

आदिवासी गीत :

बाहा सेरेंग गीत में सीमा मुर्मू प्रथम, रश्मि मार्डी द्वितीय और चंपा मनी सोरेन तृतीय रही

लांगड़े सेरेंग :

बाहा गीत :

सुशीला हेंब्रम प्रथम, अगस्ती पिंगुवा द्वितीय व लाल सिंह मारला को तृतीय पुरस्कार

आधुनिक गीत :

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां चाईबासा न्यूज़ (Chaibasa News) , चाईबासा हिंदी समाचार (Chaibasa News in Hindi), ताज़ा चाईबासा समाचार (Latest Chaibasa Samachar), चाईबासा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Chaibasa Politics News), चाईबासा एजुकेशन न्यूज़ (Chaibasa Education News), चाईबासा मौसम न्यूज़ (Chaibasa Weather News) और चाईबासा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version