East Singhbhum News : झामुमो धालभूमगढ़ प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन व सचिव नरेन बने

नरसिंहगढ़ स्थित अग्रसेन भवन में सोमवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा ने की.

By AKASH | July 8, 2025 12:20 AM
an image

धालभूमगढ़.

नरसिंहगढ़ स्थित अग्रसेन भवन में सोमवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा ने की. बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. अर्जुन हांसदा ने कहा कि बैठक में सभी पंचायत अध्यक्षों व पदाधिकारी को उपस्थित रहना चाहिए. संगठन के प्रति जागरूक, सचेत और सक्रिय रहें. सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन व इसके कार्यक्रम के प्रति गंभीर रहना होगा. प्रखंड की सभी 11 पंचायतों के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मिलाकर लगभग ढाई सौ की संख्या होती है. किसी भी विरोध-प्रदर्शन, धरना व अन्य कार्यक्रम में कम से कम इतनी संख्या जरूर उपस्थित रहनी चाहिए. इससे आम कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होता है. उन्होंने प्रखंड कमेटी के विस्तार की घोषणा की.

कार्यकारिणी सदस्य : विक्रम टुडू, जीवन हेंब्रम, शेख ज़ुल्हास, फुलमनी टुडू, गुरुवारी सोरेन, गुरुवारी हांसदा, मानकी मांडी, भारती पासवान, पिरुस हांसदा, दुखिया मुर्मू, प्रणव महतो, देवला हांसदा, कुर्बान अली, उत्तम घोड़ेई एवं धनीराम टुडू का चयन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

यहां पूर्वी सिंहभूम न्यूज़ (East Singhbhum News) , पूर्वी सिंहभूम हिंदी समाचार (East Singhbhum News in Hindi), ताज़ा पूर्वी सिंहभूम समाचार (Latest East Singhbhum Samachar), पूर्वी सिंहभूम पॉलिटिक्स न्यूज़ (East Singhbhum Politics News), पूर्वी सिंहभूम एजुकेशन न्यूज़ (East Singhbhum Education News), पूर्वी सिंहभूम मौसम न्यूज़ (East Singhbhum Weather News) और पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version