East Singhbhum News : वृक्ष का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व : नंदजी

भाजपाइयों ने उप्रावि डिगारडीह में पौधरोपण किया

By ATUL PATHAK | July 20, 2025 11:44 PM
an image

पटमदा. भाजपा युवा मोर्चा के पटमदा मंडल अध्यक्ष निरंजन रजक के नेतृत्व में रविवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, डिगारडीह के प्रांगण में फलदार पौधे रोपे गये. मौके पर मंडल के वरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद की मौजूदगी में पौधे रोपे. नंदजी ने कहा कि वृक्ष का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है. वे हमें फल, फूल, छाया और शुद्ध हवा प्रदान करते हैं. प्रत्येक कार्यकर्ता को पौधरोपण करना चाहिए. कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पटमदा जिप सदस्य प्रदीप बेसरा, जिला कार्यसमिति सदस्य शरत सिंह सरदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तपन कर्मकार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुन्ना खान, बूथ अध्यक्ष सुनील रजक, धृतराष्ट्र सिंह व स्कूल के शिक्षक हरेन सिंह उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पूर्वी सिंहभूम न्यूज़ (East Singhbhum News) , पूर्वी सिंहभूम हिंदी समाचार (East Singhbhum News in Hindi), ताज़ा पूर्वी सिंहभूम समाचार (Latest East Singhbhum Samachar), पूर्वी सिंहभूम पॉलिटिक्स न्यूज़ (East Singhbhum Politics News), पूर्वी सिंहभूम एजुकेशन न्यूज़ (East Singhbhum Education News), पूर्वी सिंहभूम मौसम न्यूज़ (East Singhbhum Weather News) और पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version