East Singhbhum News : कृषि को बढ़ावा के लिए विज्ञान से जोड़ना जरूरी : डॉ देवाशीष

कृषि को बढ़ावा के लिए विज्ञान से जोड़ना जरूरी : डॉ देवाशीष

By ATUL PATHAK | May 28, 2025 11:35 PM
an image

गालूडीह. आत्मा सहाय अनुदान योजना भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार को क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दारीसाई में पश्चिमी सिंहभूम के 20 किसानों को बाह्य भ्रमण कराया गया. केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ देवाशीष महतो ने किसानों को खेती से संबंधित जानकारियां दी. कृषकों के साथ कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गयी. कृषकों ने अनुसंधान केंद्र में कामकाज को देखा. डॉ देवाशीष महतो ने बताया कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए इसे विज्ञान से जोड़ना जरूरी है. यदि हम प्रारंभिक स्तर से वैज्ञानिक ढंग से खेती करते हैं, तो इसे व्यवसाय से जोड़ा जा सकता है. उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से हो रही प्राकृतिक व जैविक खेती की जानकारी दी. उन्होंने आधुनिक खेती व कृषि तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी देकर कम लागत में अधिक आमदनी वाली फसल प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी. मौके पर बीटीएम प्रदीप ठाकुर, एटीएम अमित कुमार, संजीत कुमार सिंह, हरीश चंद्र कालिंदी उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पूर्वी सिंहभूम न्यूज़ (East Singhbhum News) , पूर्वी सिंहभूम हिंदी समाचार (East Singhbhum News in Hindi), ताज़ा पूर्वी सिंहभूम समाचार (Latest East Singhbhum Samachar), पूर्वी सिंहभूम पॉलिटिक्स न्यूज़ (East Singhbhum Politics News), पूर्वी सिंहभूम एजुकेशन न्यूज़ (East Singhbhum Education News), पूर्वी सिंहभूम मौसम न्यूज़ (East Singhbhum Weather News) और पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version