जादूगोड़ा.पोटका प्रखंड की भाटिन पंचायत के पूर्व मुखिया और प्रगतिशील किसान खेलाराम मुर्मू ने जैविक खेती से मिसाल कायम की है. उन्होंने बताया कि एक एकड़ जमीन में 6 क्विंटल आलू बोये, जिससे 200 क्विंटल आलू की पैदावार हुई. खेती से उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ. साथ ही लोगों को रसायन मुक्त सब्जी भी मिली. श्री मुर्मू ने बताया कि वे पिछले 5 साल से जैविक खेती कर रहे हैं. इस बार पहली बार आलू की जैविक खेती की. उन्होंने कहा कि रासायनिक सब्जी खाने से लोग बीमार हो रहे हैं. जमीन की उपज शक्ति भी घट रही है. इसी कारण उन्होंने जैविक खेती का सपना देखा और उसे साकार किया.
संबंधित खबर
और खबरें