East Singhbhum News : नाकदोहा में तीन जलमीनार एक साल से खराब, 150 परिवार जल संकट में

बरसोल में विभाग की उपेक्षा से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

By AVINASH JHA | April 18, 2025 12:04 AM
an image

बरसोल. बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत अंतर्गत नाकदोहा में सोलर आधारित तीन जलमीनार करीब एक साल से खराब है. ऐसे में पेयजल के लिए करीब 150 परिवारों को भटकना पड़ रहा है. ग्रामीण विभाग से शिकायत कर थक चुके हैं. गुरुवार को ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. ग्रामीण माइनो मुर्मू, टुसु मुर्मू, पार्वती मुर्मू, गुरुबारी मुर्मू, पानमनी सोरेन, जबा मुर्मू, सुष्मिता बेसरा, कल्पना मुर्मू, विपिन सोरेन, जीबा मुर्मू, दशरथ मुर्मू, लागेन मुर्मू, पानताल मुर्मू, मोतीलाल मुर्मू आदि ने कहा कि लगभग दो साल पहले जलमीनार का निर्माण हुआ था. छह माह तक सुचारू रूप से पानी मिला. उसके बाद धीरे-धीरे जलमीनार खराब हो गयी. हम विभाग से कई बार मरम्मत की मांग कर चुके हैं. अभी तक इस दिशा में पहल नहीं हुई है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पूर्वी सिंहभूम न्यूज़ (East Singhbhum News) , पूर्वी सिंहभूम हिंदी समाचार (East Singhbhum News in Hindi), ताज़ा पूर्वी सिंहभूम समाचार (Latest East Singhbhum Samachar), पूर्वी सिंहभूम पॉलिटिक्स न्यूज़ (East Singhbhum Politics News), पूर्वी सिंहभूम एजुकेशन न्यूज़ (East Singhbhum Education News), पूर्वी सिंहभूम मौसम न्यूज़ (East Singhbhum Weather News) और पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version