East Singhbhum News : महिला कलाकारों ने छऊ नृत्य कर लूटी वाहवाही

महिला कलाकारों ने छऊ नृत्य कर लूटी वाहवाही

By ATUL PATHAK | May 22, 2025 11:45 PM
feature

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड के महतोडीह गांव में बुधवार की रात में न्यू आंदोलन क्लब के तत्वावधान में महिला छऊ नृत्य का आयोजन हुआ. यहां महिला कलाकारों ने अपने आकर्षक नृत्य से समां बांध दिया. विभिन्न देवी-देवताओं का मुखौटा पहनकर महिला कलाकारों ने आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. महिला छऊ नृत्य देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. रात 10 बजे छऊ नृत्य शुरू हुआ, जो देर रात तक चला. इस छऊ नृत्य में पुंडरु आदिवासी सबर कल्याण महिला छऊ नृत्य पार्टी, पुरुलिया की उस्ताद गीता रानी सबर और दांदूडीह महाशक्ति महिला छऊ नृत्य पार्टी, पुरुलिया की सुचित्रा मांझी ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी. इस छऊ नृत्य में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन आमंत्रित थे. उनकी गैर मौजदूगी में झामुमो नेता सोनाराम सोरेन, दुर्गाचरण मुर्मू, दुर्गा मुर्मू, विमल मार्डी, सुशील मार्डी, सामू टुडू, रोबिन किस्कू, दयाराम टुडू, रमेश मार्डी, सुराई मार्डी आदि शामिल हुए. न्यू आंदोलन क्लब महतोडीह के सदस्य संतोष, देव शरण, संदीप, अमित, सुकदेव, रामरंजन, तापस, अजय आदि ने छऊ नृत्य संपन्न कराने में अहम भूमिका निभायी.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पूर्वी सिंहभूम न्यूज़ (East Singhbhum News) , पूर्वी सिंहभूम हिंदी समाचार (East Singhbhum News in Hindi), ताज़ा पूर्वी सिंहभूम समाचार (Latest East Singhbhum Samachar), पूर्वी सिंहभूम पॉलिटिक्स न्यूज़ (East Singhbhum Politics News), पूर्वी सिंहभूम एजुकेशन न्यूज़ (East Singhbhum Education News), पूर्वी सिंहभूम मौसम न्यूज़ (East Singhbhum Weather News) और पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version