परसा मिल्लत कॉलेज में पूर्व पीएम के निधन पर शोक सभा आयोजित

डॉ. मनमोहन सिंह बिरले राजनेताओं में से एक थे : प्राचार्य

By Prabhat Khabar News Desk | December 27, 2024 11:26 PM
an image

महागामा प्रखंड के मिल्लत कॉलेज परसा में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ तुषार कांत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह उन बिरले राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र दोनों में समान सहजता से काम किया. सार्वजनिक पदों पर अपनी अलग-अलग भूमिकाओं में काम करते हुए उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार में अहम भूमिका निभायी. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, बेदाग राजनीतिक जीवन और बेहद विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनका निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. कार्यक्रम में विकास मुंडा, कपिल देव, खालिद रिज़वान, नज़ीब, अब्दुल्लाह, नदीम आदि उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गोड्डा न्यूज़ (Godda News) , गोड्डा हिंदी समाचार (Godda News in Hindi), ताज़ा गोड्डा समाचार (Latest Godda Samachar), गोड्डा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Godda Politics News), गोड्डा एजुकेशन न्यूज़ (Godda Education News), गोड्डा मौसम न्यूज़ (Godda Weather News) और गोड्डा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version