पथरगामा में झारखंड आंदोलनकारियों को मिला सम्मान

प्रशस्ति पत्र पाकर गदगद हुए आंदोलनकारी, झारखंड राज्य गठन में योगदान को सराहा गया

By SANJEET KUMAR | July 25, 2025 9:46 PM
an image

पथरगामा प्रखंड विकास कार्यालय सभागार में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने हेतु प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी, झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल तथा जिला सचिव वासुदेव सोरेन ने संयुक्त रूप से 60 आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर झामुमो नेताओं ने झारखंड आंदोलन और आंदोलनकारियों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ऐसे तमाम लोगों को आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित किया जा रहा है, जिन्होंने आंदोलन के दौरान जेल न जाने के बावजूद ढोल-नगाड़ा बजाने, गीत गाने या लेखनी से आंदोलन को गति देने में योगदान दिया. उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 597 आंदोलनकारियों की पहचान की जा चुकी है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में डॉ. कयूम अंसारी, झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम देवी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विलास मंडल, प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मरांडी, सचिव विजय कुमार महतो, ज्ञान टुडू, राजेश राज टुडू, सुफल मुर्मू, रीना गुप्ता, रामू पंडित, बबलू मुर्मू समेत कई आंदोलनकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गोड्डा न्यूज़ (Godda News) , गोड्डा हिंदी समाचार (Godda News in Hindi), ताज़ा गोड्डा समाचार (Latest Godda Samachar), गोड्डा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Godda Politics News), गोड्डा एजुकेशन न्यूज़ (Godda Education News), गोड्डा मौसम न्यूज़ (Godda Weather News) और गोड्डा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version