झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच जिला संयोजक मंडली का गठन

राज्य में झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है.

By SALLAHUDDIN | April 12, 2025 6:47 PM
an image

हजारीबाग. झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने राजीव कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. इसके अलावा झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच की हजारीबाग जिला संयोजक मंडली का भी गठन किया. संयोजक मंडली में देवनाथ मेहता, महेंद्र प्रजापति, मनोज कुमार सरोज, डॉ मनोज कुमार सिंह, इंद्रदेव मेहता, रौशन कुमार शामिल हैं. इस दौरान बटेश्वर मेहता ने कहा कि राज्य में झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है. इसमें झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों और आंदोलनकारियों को जोड़ना है. आज झारखंड के कई स्वतंत्रता सेनानी और आंदोलनकारी के परिवारों की कोई खोज खबर लेने वाला नहीं रह गया है. ऐसे में झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच ने यह कदम उठाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां हजारीबाग न्यूज़ (Hazaribagh News) , हजारीबाग हिंदी समाचार (Hazaribagh News in Hindi), ताज़ा हजारीबाग समाचार (Latest Hazaribagh Samachar), हजारीबाग पॉलिटिक्स न्यूज़ (Hazaribagh Politics News), हजारीबाग एजुकेशन न्यूज़ (Hazaribagh Education News), हजारीबाग मौसम न्यूज़ (Hazaribagh Weather News) और हजारीबाग क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version