Rourkela News: कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए सम्मानजनक वातावरण बनाने पर जोर, किया शपथ पाठ

Rourkela News: पानपोष सरकारी स्वायत्त महाविद्यालय में कार्यक्षेत्र में उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित जागरुकता कार्यशाला आयोजित हुई.

By BIPIN KUMAR YADAV | July 19, 2025 11:55 PM
an image

Rourkela News: पानपोष स्थित सरकारी स्वायत्त महाविद्यालय में कार्यक्षेत्र में उत्पीड़न संबंधी जागरुकता कार्यशाला शनिवार को आयोजित की गयी. इस कार्यशाला में राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार शपथ पाठ कराया गया. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मायाधर बारिक की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रोफेसर और प्रशासनिक प्रमुख प्रशांत सेठी और आंतरिक शिकायत समिति की प्रमुख रामेश्वरी भोई उपस्थित थे.

कार्यक्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानून की जानकारी दी

इस कार्यशाला में विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में विभिन्न वर्गों के कर्मचारी और महिला कर्मचारी तथा सभी वर्गों के छात्राओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाने पर जोर दिया गया. श्री बारिक और श्री सेठी ने विभिन्न प्रसंगों में बताया कि कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए क्या आवश्यक है. उन्होंने संभावित यौन उत्पीड़न और इसके निवारण के बारे में भी जानकारी दी. साथ ही उन्होंने शिकायत निवारण के लिए आवश्यक व्यवस्था और इसकी कार्यकारिता के बारे में भी बताया. इस अवसर पर उपस्थित सभी वर्गों के प्रोफेसर और छात्र-छात्राओं ने कार्यक्षेत्र में उत्पीड़न संबंधी अधिनियम का पालन करने की शपथ ली. श्रीमती भोई ने शपथ पाठ कराया और आवश्यक जानकारी प्रदान की.

कर्मचारियों को कानून व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना जरूरी : अभिमन्यु

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

 

 

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version