Jharsuguda News: झारसुगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्य ठप होने का दावा करते हुए भाजपा की ओर से शनिवार को नगरपाल के इस्तीफा की मांग की गयी. यहां आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नगरपाल लोगों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय मूकदर्शक बनी हुई हैं. वहीं, बीजद की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेताओं पर पलटवार किया गया. बीजद नेताओँ ने विधायक टंकधर त्रिपाठी पर साफ-सफाई के नाम पर झूठी वाहवाही लूटने का आरोप लगाया.
भ्रष्टाचार का अड्डा बन गयी है झारसुगुड़ा नगरपालिका : विमलेंदु भोल
बीटीएम स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शहरी मंडल अध्यक्ष विमलेंदु भोल ने कहा कि झारसुगुड़ा नगरपालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन गयी है. नगरपालिका में पहली बार सतर्कता विभाग ने प्रवेश किया है. नगरपालिका की ओर से मच्छर तेल खरीद में भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व कार्यकारी अधिकारी व कर्मचारी जेल जा चुके हैं. यहां तक कि नगरपालिका अध्यक्ष भी अग्रिम जमानत पर हैं. नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से नालों की सफाई नहीं हो रही है. घरों से कचरा उठाने का काम भी नियमित रूप से नहीं हो रहा है. नतीजतन मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. ऐसी स्थिति में नगरपालिका अध्यक्ष इन कार्यों को करने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.
2022 से नगरपालिका की स्थिति हो गयी है दयनीय
भोल ने कहा कि बीजद 22 वर्षों से नगरपालिका को लूट रहा है. 2022 के बाद से नगरपालिका की स्थिति दयनीय हो गयी है. नगरपालिका की ओर से कोई भी विकास कार्य नहीं किया जा रहा है, जो कि नगरपालिका पर काबिज बीजद की विफलता को दर्शाता है. ऐसी स्थिति में विधायक टंकधर त्रिपाठी सड़क पर उतरकर शहर की जाम पड़ी ड्रेन (नाली) के कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं और विभिन्न वार्डों में घूमकर आम लोगों से चर्चा कर रहे हैं और विकास कार्यों में तेजी ला रहे हैं. इस संवाददाता सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष अरविंद पाठक, पार्षद वंदना मुंदडा, देवव्रत पांडे और तरंग दुबे, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष डिलेश्वर राव, जिला सचिव पुरुषोत्तम थिरानी और रघुराम पाल, राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव बलविंदर सिंह, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज कलेट, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष यादव, उपाध्यक्ष नेताजी पटनायक, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बीरेंद्र पांडे प्रमुख उपस्थित थे.
स्वच्छता के नाम पर विधायक बटाेर रहे हैं झूठी वाहवाही : बीजद
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है